संन्यास का फैसला धोनी करेंगे, वाटसन बोले- अभी भी वह शानदार खेल रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

चेन्नई। आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के हरफनमौला शेन वाटसन ने कहा कि यह महेन्द्र सिंह धोनी पर निर्भर करता है कि वह कब संन्यास का फैसला करते है हालांकि वह अब भी शानदार तरीके से खेल रहे है। उन्होंने यहां एक स्कूल के कार्यक्रम से इतर कहा कि उनके पास कौशल की कोई कमी नहीं। यह फैसला हालांकि उन्हें ही करना है। उनमें फुर्ती की कोई कमी नहीं है, वह विकेटों के बीच में शानदार तरीके से दौड़ लगाते है और विकेटकीपिंग में भी लाजवाब है। वह जो भी फैसला करेंगे वह सही होगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनमें कितनी क्रिकेट बची है।

आस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने (कोहली) भारतीय टीम के साथ अच्छा काम किया है। वह हर प्रारूप में अच्छा खेलते है। वह अभी जो भी कर रहे है उससे टीम को फायदा हो रहा है और टीम उनकी कप्तानी का लुत्फ उठा रही है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प