Health Tips: Health Experts का दावा, डायबिटीज मरीजों के लिए 'वरदान' है दालचीनी, ऐसे करें इस्तेमाल

By अनन्या मिश्रा | Jan 28, 2026

सेहतमंद रहना कितना जरूरी होता है, यह बात हमें तब समझ आती है, जब हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। कई बार हम हेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल दोनों को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं अपनी सेहत पर भी ध्यान नहीं देते हैं, जितना कि हमें देना चाहिए। लेकिन जब हम किसी बीमारी के शिकार हो जाते हैं, तब हमें समझ आता है कि अच्छी सेहत किसी वरदान से कम नहीं है। आज कम समय में करीब-करीब हर दूसरा व्यक्ति शुगर, हाई बीपी, जोड़ों में दर्द, खून की कमी और नींद न आना जैसी समस्याओं से परेशान है।

इसे भी पढ़ें: Nipah Virus Alert: West Bengal में 5 पॉजिटिव केस, चमगादड़ से फैल रही बीमारी के Symptoms ऐसे पहचानें

ब्लड शुगर कंट्रोल करेगा ये एक ब्लड शुगर

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो दालचीनी डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं। यह खाने में स्वाद बढ़ाने वाला एक मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। दालचीनी के इस्तेमाल से शरीर को इंसुलिन का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में सहायता मिलती है।

आयुर्वेद के मुताबिक दालचीनी ब्लड शुगर को कम कर सकती है और कफ बैलेंस करने के साथ डाइजेशन को सुधारती है।

अगर आप रोजाना एक छोटा टुकड़ा दालचीनी को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बैलेंस करने में सहायता मिलेगी।

दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है, इससे सेल्स ग्लूकोज का सही तरह से इस्तेमाल कर पाती है। इसके सेवन से फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कम होता है और खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल स्पाइक भी नहीं होता है।

दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है। यह सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं करती है, बल्कि पूरे मेटाबॉलिक सिस्टम को मजबूत करती है।

डाइट में ऐसे शामिल करें दालचीनी

दिनभर में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल काफी रहेगा।

आप चाहें तो खाली पेट दालचीनी की चाय पी सकती हैं।

खाने के बाद दालचीनी के एक छोटे से टुकड़े को चबाएं। इससे डाइजेशन बेहतर होगा और शुगर भी कंट्रोल में रहेगी।

आप सलाद और फलों के ऊपर दालचीनी पाउडर को छिड़ककर खाएं।

दालचीनी की काढ़ा पीना भी फायदेमंद होगा।

आप दालचीनी का सेवन किसी भी समय कर सकती हैं, लेकिन सुबह के समय इसको लेना ज्यादा लाभकारी रहेगा।

ध्यान रहे कि आपको दालचीनी सीमित मात्रा में लेनी है। क्योंकि इसका अधिक सेवन आपको नुकसान दे सकता है।

प्रमुख खबरें

Sugar Export Ban का कड़वा असर, Share Market में चीनी कंपनियों के शेयर धड़ाम

Sugar Industry को बड़ा झटका! केंद्र ने Export को Prohibited कैटेगरी में डाला, 2026 तक रोक

Northampton में टॉस हुआ पर खेल नहीं, बारिश के कारण England-New Zealand दूसरा वनडे रद्द

MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस गहराया, Lucknow मैच से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, जानें वजह