स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को जांच बढ़ाने और टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2021

जयपुर|  राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को अधिकारियों को जांच बढ़ाने और टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्धता से हो काम :गहलोत

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 84 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली और 54 फीसदी को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। राजस्थान में बुधवार को संक्रमण के 21 नये मामले सामने आये, जिनमें से 10 मामले जयपुर से हैं।

अलवर, जोधपुर, और नागौर में दो-दो और अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, सीकर और उदयपुर में एक-एक मामले हैं। अब तक राज्य में संक्रमण के 954806 मामले सामने आए हैं और उनमें से 8955 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति