स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने केरल में कोविड-19 स्थिति को लेकर विजयन से बात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर बात की और स्थिति के प्रबंधन में उनका सहयोग मांगा। केरल में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, देश में सामने आ रहे कोविड​​​​-19 के कुल मामलों में से 49.85 प्रतिशत मामले इस दक्षिणी राज्य से आ रहे हैं। मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीडीसी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की टीम केरल से लौट आयी है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मैंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी से फोन पर बात की है और राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की।’’

इसे भी पढ़ें: तीन साल में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच 400 मुठभेड़ हुई : केंद्र

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने केरल में मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिक सक्रिय उपाय और सावधानी बरतने के लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी को एक पत्र भी लिखा है। मैंने स्थिति के प्रबंधन में राज्य का सहयोग मांगा है और केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: घर पर जमाना है गाढ़ा दही तो ट्राई करें यह रेसिपी, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत

केंद्र ने केरल में छह सदस्यीय टीम भेजी थी और उसने स्थिति के समग्र प्रबंधन पर राज्य के साथ कुछ अवलोकन साझा किये हैं। अधिकारियों ने कहा कि केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 23,676 नये मामले सामने आये थे जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34.49 लाख हो गए। वहीं 148 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य मेंमृतक संख्या बढ़कर 17,103 हो गई।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja: Delhi में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 2000 से अधिक घाट, प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी

कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त

Delhi NCR में दिवाली से पहले PM 2.5 स्तर तीन साल के शीर्ष पर, CSE रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Defence Ministry Big Deal | रक्षा क्षेत्र में दो बड़े मील के पत्थर! INS बेतवा के आधुनिकीकरण के लिए 500 करोड़ का करार और प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण