घर पर जमाना है गाढ़ा दही तो ट्राई करें यह रेसिपी, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत

thick curd

आजकल बाजार में कई ब्रांड्स का दही मिलता है। लेकिन घर पर बना दही ताज़ा और ज़्यादा फायदेमंद होता है। हालाँकि, कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनसे घर पर गाढ़ा दही नहीं जमता है। अगर आप भी घर पर गाढ़ा दही नहीं जमा पाती हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

आजकल बाजार में कई ब्रांड्स का दही मिलता है। लेकिन घर पर बना दही ताज़ा और ज़्यादा फायदेमंद होता है। हालाँकि, कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनसे घर पर गाढ़ा दही नहीं जमता है। अगर आप भी घर पर गाढ़ा दही नहीं जमा पाती हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। आज के इस लेख में हम आपको घर पर गाढ़ा दही जमाने की विधि बताने जा रहे हैं-  

इसे भी पढ़ें: कुछ अलग खाने का मन है तो यूं बनाएं झटपट आम की चाट

सामग्री 

  • फुल क्रीम दूध - 1/2 किलो 
  • दही - 1 चम्मच 

इसे भी पढ़ें: इस बार सावन में जरूर ट्राई करें यह 5 स्वादिष्ट फलहारी रेसिपीज 

विधि 

  • दही जमाने के लिए एक बर्तन में आधा किलो दूध उबाल लें। दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें, इससे गाढ़ा दही जमेगा।
  • दूध को उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा कर लें। जब दूध गुनगना हो तो इसमें 1 चम्मच दही मिलाएँ। 
  • ध्यान दें कि दही जमाने के लिए दूध न ज़्यादा गर्म होना चाहिए और न ज़्यादा ठंडा। अगर दूध ज़्यादा गर्म होगा तो दही खराब हो जाएगा और ठंडे दूध में दही जमेगा नहीं। 
  • दूध में दही मिलाने के बाद इसे दो बर्तनों में अच्छी तरह उलट-पलट कर मिलाएं। इसके बाद इसे ढँककर 3-4 घंटे के लिए रख दें। 
  • जब दही जम जाए तो इसे एक-दो घंटे के लिए फ्रिज में रख, जिससे दही थोड़ा गाढ़ा हो जाए।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़