भोपाल पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, विभिन्न विषयों पर की मीडिया से चर्चा

By सुयश भट्ट | Oct 08, 2021

भोपाल।  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पेच फसी हुई है। इसी कड़ी में भोपाल पहुंचे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ढाई-ढाई साल को लेकर आलाकमान फैसला लेगा, मामला उनके संज्ञान में है।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बंद कमरे में जो बात होती है उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। हर दल में परिवर्तन की परिस्थिति बनी रहती है। पंजाब और त्रिपुरा में नेतृत्व परिवर्तन देखा। उन्होंने कहा कि हाईकमान के स्पष्ट निर्णय लेने में थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने खराब सड़को को लेकर बीजेपी सरकार पर कसा तंज, बीजेपी ने किया पलटवार 

वहीं लखीमपुर खीरी नहीं जाने पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल इसलिए गए हैं कि उन्हें यूपी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। मुझे जहां भेजा जाता है वहां मैं जाता हूं। उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा तो जाऊंगा।  टीएस बाबा ने कहा कि यूपी में मुआवजा वहां की स्थिति के हिसाब से दिया गया। छत्तीसगढ़ के हिसाब से मुख्यमंत्री फैसला लेंगे वो समझदार हैं। छत्तीसगढ़ सरकार मुआवजा जो पहले देती थी उसे भी बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार