पूर्व मुख्यमंत्री ने खराब सड़को को लेकर बीजेपी सरकार पर कसा तंज, बीजेपी ने किया पलटवार

Digvijay singh
सुयश भट्ट । Oct 8 2021 1:09PM

शिवराज सिंह उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू का यूएस में बयान “वाशिंगटन की सड़कों से मध्यप्रदेश की सड़कें बेहतर हैं” मामू कुछ कहोगे

भोपाल। मध्य प्रदेश की सड़कों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सूबे की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की खराब सड़क के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना और खस्ताहाल सड़क का फोटो ट्वीट कर सीएम से सवाल पूछते हुए ट्वीट किया कि- शिवराज सिंह उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू का यूएस में बयान “वाशिंगटन की सड़कों से मध्यप्रदेश की सड़कें बेहतर हैं” मामू कुछ कहोगे?

इसे भी पढ़ें:बीजेपी ने उपचुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, कहा - विजयदशमी के दिन पार्टी मनाएगी विजय पर्व 

वहीं दिग्विजय सिंह के खराब सड़कों पर किए गए ट्वीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि- दिग्विजय सिंह अंतरराष्ट्रीय झुठेला है। दिग्विजय सिंह के खून में ही फूट डालो और राजनीति करो है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को कड़े शब्दों में बोलना अच्छा नहीं लगता लेकिन पूर्व मुक्यमंत्री दिग्विजय सिंह अंतरराष्ट्रीय झुठेला बोलना पड़ रहा है। दिग्विजय सिंह राजनीति के लिए झूठ बोलेत हैं। वी डी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हाइवे पर रात में लोग जन्मदिन मनाते दिख जाते हैं। कुछ जगह सड़कें खराब हैं तो ठीक करेंगे।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी आज भरेंगे अपना नामांकन, CM और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद 

वहीं दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने पर पलटवार करते हुए कहा कि ये फोटो उत्तर प्रदेश की है। लोकेंद्र पाराशर ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया - 10 साल तक मुख्यमंत्री रहने वाला व्यक्ति इतना झूठ बोलेगा सोचा न था। यह सड़क इलाहाबाद की है 2015 में जब अखिलेश यादव की सरकार थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़