दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की हालत बिगड़ी, आईसीयू में किया गया शिफ्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत निमोनिया होने के बाद शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार 55 वर्षीय मंत्री का ऑक्सीजन का स्तरगिरने के बाद उन्हें अब लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके ऑक्सीजन का स्तर 89 प्वांइट पर गिरने के बाद अब उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उन्हें निमानियो होने की पुष्टि भी हुई है इसलिए हम उन्हें अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनकी हालत बेहतर नहीं होती तो हम उन्हें बड़े, निजी केन्द्र में भर्ती कराने पर भी विचार कर रहे हैं।’’ तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद बुधवार को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

प्रमुख खबरें

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC