कोरोना के संदिग्ध मामलों में शव परिजनों को सौंपने के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के संदिग्ध मामलों में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंपने को लेकर तय दिशा-निर्देशों में रविवार को राहत दी। अब ऐसे मामलों में शव लेने के लिए परिजनों को प्रयोगशाला के नतीजों की पुष्टि का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर कोविड-19 संकट के दौर में ‘तुच्छ राजनीति’ करने का आरोप लगाया

 मंत्रालय ने रविवार को दिल्ली सरकार को लिखा कि कोविड-19 के संदिग्ध मामलों में शव को प्रयोगशाला के नतीजे का इंतजार किए बिना परिजनों को सौंप दिया जाना चाहिए लेकिन शव को सरकार की ओर से तय दिशा-निर्देशों के तहत ही रखा जाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट के जरिए भी इस बाबत लोगों को सूचित किया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा