संवाद कार्यक्रम में ऊना की कर्मो देवी को मिल सकता है पीएम से बात करने का मौका -सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में होंगे शामिल

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 05, 2021

ऊना   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को होने वाले वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में ऊना जिला की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी को उनसे बात करने का अवसर मिल सकता है।

 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना से कर्मो देवी का नाम प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है और पूरी संभावना है कि कर्मो देवी को पीएम मोदी से बात करने का अवसर मिलेगा।   कर्मो देवी ने अपने कर्तव्य के प्रति अभूतपूर्व निष्ठा दिखाई है और वह अकेले 21 हजार से अधिक वैक्सीन लगा चुकी हैं। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद वह बैठ कर वैक्सीनेशन के कार्य के साथ जुड़ी रहीं।

 

 

 

इसे भी पढ़ें: शिक्षक दिवस.... मिलिये राज्य शिक्षक सम्मान पाने वाले दिव्यांग शिक्षक राजिंद्र कुमार से

 

 

कर्मो देवी और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की, जिसकी वजह से जिला ऊना में पहली डोज़ लगाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि पीएम के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। जिला ऊना में 10 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन शिमला व डीडी न्यूज़ पर भी यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। ऐसे में लोग अपने घरों में बैठकर भी यह कार्यक्रम देख सकते हैं।

वहीं कर्मो देवी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अगर उन्हें बातचीत का मौका मिलता है, तो पूरे जिला ऊना के लिए यह गर्व का विषय होगा। उन्होंने कहा कि खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में पहली डोज़ का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के बाद कुछ लोगों से बात करने जा रहे हैं और वह उनमें से एक हैं।

इसे भी पढ़ें: शिक्षक दिवस ---- प्राईमरी स्कूल के टीचर संजीव शर्मा को अपने स्कूल कि दशा सुधारने के लिये मिलेगा आज राज्य शिक्षक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को हिमाचल वासियों से वर्चुअल माध्यम ये सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल करने में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ कोरोना योद्धाओं व अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

हिमाचल ने 18 वर्ष से अधिक आयु समूह में कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है और राज्य पूरे देश में अव्वल रहा है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य पर 6 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डीडी न्यूज पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था रहेगी। शहरी निकायों के अलावा पंचायतों में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल होंगे और विशेष रूप से लाभार्थियों को भी बुलाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश