सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है : Yogi Adityanath

By Prabhasakshi News Desk | Dec 15, 2024

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सभी दलों से सहयोग मांगा और कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है। उत्तर प्रदेश में सोमवार से शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। दोनों सदनों -- विधानसभा और विधान परिषद का सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रस्तावित है जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-2025 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुतीकरण हो सकता है।

आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक में कहा, सदन सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। इससे ही प्रदेश के विकास कार्यों को रफ्तार मिलती है। साथ ही समस्याओं का समाधान होता है। सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न हो, सभी को इसका ध्यान रखना चाहिये। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन को ज्यादा से ज्यादा समय तक संचालित किया जाए, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सभी दलों के नेताओं को भी प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, निर्बल शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष और राज्य सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता रघुराज प्रताप सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

केरल पुलिस स्टेशन में YouTuber की पिटाई मामले में Ramesh Chennithala ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Allahabad High Court सख्त: लेआउट प्लान में नागरिक सुविधाओं पर LDA और नगर निगम से मांगा जवाब

भारत-वियतनाम Strategic Partnership होगी मजबूत, NSA Ajit Doval ने की अहम वार्ता

Diwali Special Drink: कोल्ड ड्रिंक छोड़िए, इस दिवाली मेहमानों को पिलाइए ये चटपटा देसी मोजिटो