Weight Loss Diet में भी खाएं टेस्टी नूडल्स, इस Healthy Recipe से मिनटों में बनाएं Lauki Noodles

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 26, 2026

लंबे समय से बार-बार मैदा वाले नूडल्स खाकर क्या आप भी बोर हो गए हैं? वैसे भी ज्यादा नूडल्स खाना सेहत के लिए भी हेल्दी नहीं होता है। आज हम आपको ऐसे नूडल्स की डिश बताने जा रहे है, जो कि काफी टेस्टी होते हैं। यह नूडल्स स्वाद के साथ ही आपकी हेल्थ के लिए एकदम फिट है। तो चलिए आपको बताते हैं बिना देर किए लौकी के नूडल्स की रेसिपी। 

-ताजी लौकी- 1 मीडियम साइज की

-बारीक कटी सब्जियां: 1 कप (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और पत्तागोभी)

-अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच,

-हरी मिर्च: 2

-सोया सॉस: 1 छोटा चम्मच

-ग्रीन चिली सॉस: 1 छोटा चम्मच

-सिरका: आधा छोटा चम्मच

-काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच

-तेल: 2 बड़े चम्मच

-नमक: स्वादानुसार, हरे प्याज।

लौकी नूडल्स बनाने की विधि

 - सबसे पहले आप लौकी को अच्छे से धोकर उसका छिलका उतार लें और फिर इसे दोनों सिरों के काट लें।

 - अब पिलर के जरिए लौकी को पतले और लंबे नूडल्स या लच्छों के आकार में काट लें। इस बात का ध्यान रखें कि बीज वाले हिस्से का इस्तेमाल न करें।

 - इसके बाद लौकी के इन नूडल्स को कपड़े या टिशू पेपर पर 15 मिनट के लिए फैलाकर रख दें, ताकि नमी अच्छे से सोख ले।

 - इसके बाद कढ़ाई या वोक में दो चम्मच तेल डालें और उसे तेज आंच पर अच्छी तरह गर्म करें।

 - अब आप गर्म तेल में बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड के लिए भून लें।

 -इसके बाद कड़ाही में कटी हुई प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालें। इन्हें तेज आंच पर केवल 2 मिनट तक टॉस कर लें।

 -अब धीमी आंच करें, और इसमें सोया सॉस, चिली सॉस,सिरका, काली मिर्च और नमक डालें।

 - आखिर में लौकी के नूडल्स डालें और तेज आंच पर सिर्फ 1 से 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से मिलाते हुए पकाएं। अंत में हरे प्याज डालें। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी! Rahul Gandhi ने CM हेमंत सोरेन को पत्र लिख प्रदर्शनकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का किया आग्रह

दिमागी नक्सल पर Modi के बयान से सियासी घमासान, BJP ने P Chidambaram पर साधा निशाना

BJP में बड़ा बदलाव! Nitin Nabin की नई टीम का आज हो सकता है ऐलान, स्मृति ईरानी और सुनील बंसल समेत इन चेहरों पर नज़र

Vande Mataram Controversy | नए कानून के तहत सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, देश भर में बढ़ा बवाल