Winter Special: स्वाद और सेहत का खजाना है कद्दू की चटनी, Digestion के लिए है Superfood

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 09, 2026

सामग्री

- 1 कप कद्दू

- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने

- 2 सूखी लाल मिर्च

- 2-3 कलियां लुहसन

- 1 छोटा टुकड़ा अदरक

- 1 चम्मच इमली का गूदा

- 1-2 गुड़ के छोटे टुकड़े

- नमक स्वादानुसार

- 1 छोटा चम्मच तेल

- तड़के के लिए- 1/2 छोटा चम्मच राई

- 6-7 करी पत्ता

 विधि

- सबसे पहले आप एक पैन में थोड़ा पानी डालकर कद्दू को नरम होने तक उबाल लें या स्टीम कर लें। पानी न ज्यादा रखें।

- इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें। सरसों के दाने डालें, फिर सूखी लाल मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर हल्का भून लें।

- अब इसमें उबला हुआ कद्दू डालें और 2-3 मिनट हल्का भूनें, जिससे अच्छे से फ्लेवर आ जाए।

- गैस को बंद करें, मिश्रण को ठंडा होने दें और इसमें इमली, गुड़ और नमक डालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें।

- अब आप ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगाना है।

इन बातों का रखें ध्यान

- अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो आप हरी मिर्च डाल सकते हैं।

- आप चाहे तो बिना गुड़ के भी इसको बना सकते हैं, हल्की मिठास इसे खास बनाती है।

- इस चटनी को आप 2-3 दिन फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Naga Chaitanya के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! अश्लील और AI-जनित तस्वीरों के प्रसार पर लगाई रोक

एक गलती और इजरायल में भीषण तबाही, इस बार फोड़ने को तैयार बैठा ईरान?

टेनिस क्वीन Serena Williams की धमाकेदार वापसी! युवा स्टार Mboko संग मचाएंगी धमाल

Putin ने 30 साल बाद जगाया रूस का दैत्य, अमेरिका के 3 डिस्ट्रायर निगलने में सक्षम