राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में गवाह के नहीं आने से सुनवाई टली, अब 14 जुलाई को होगी

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2025

साल 2018 के राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में सुनवाई को एक बार फिर से टाल दिया गया है। इस बार इस केस में गवहा ही हाजिर नहीं हुआ।इस लिए कोर्ट ने मामले की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया है। 

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी 

मिश्रा का आरोप था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में पिछली सुनवाई एक जून को हुई थी। भाजपा नेता मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उपरोक्त्त मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 14 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद... बाजार में खुशी की लहर, सेंसेक्स और निफ्टी में आयी तेजी

एमपी-एमएलए अदालत ने दिसंबर 2023 को राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया था। फरवरी 2024 में राहुल ने अदालत में आत्मसमर्पण किया और उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।