हिंदी दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में हिंदी में हुई सुनवाई, आदेश भी हिंदी में हुआ पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने सोमवार को हिंदी दिवस पर इस के प्रति सम्मान जताते हुए कई मुकदमों में अंग्रेजी की बजाय हिंदी में सुनवाई की और हिंदी में ही आदेश पारित किये। राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति एस सी शर्मा, न्यायमूर्ति वीरेन्दर सिंह और न्यायमूर्ति एसके अवस्थी ने अनेक मुकदमों में हिन्दी में सुनवाई की और इसी में अपने निर्णय या अन्य आदेश पारित किये। 

इसे भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर बोले वेंकैया नायडू, न कोई भाषा थोपी जानी चाहिए और न ही किसी भाषा का विरोध होना चाहिए 

विज्ञप्ति में बताया गया कि न्यायमूर्ति वीरेंदर सिंह ने सोमवार को उनकी अदालत में सभी 41 मुकदमों में हिन्दी में आदेश पारित किये। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की नियमित कार्यवाही और आदेशों में आम तौर पर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि राज्य की निचली अदालतों में हिन्दी में न्यायिक काम-काज होता है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द