हिंदी दिवस पर बोले वेंकैया नायडू, न कोई भाषा थोपी जानी चाहिए और न ही किसी भाषा का विरोध होना चाहिए

Venkaiah Naidu

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनका समृद्ध साहित्यिक इतिहास रहा है। ज्ञात हो कि आज ही के दिन 1949 में संविधान सभा ने हिन्दी को राजके रूप में स्वीकार किया था।

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि कोई भी संस्कारों की तरह शुद्ध और आस्थाओं की तरह पवित्र होती है इसलिए न कोई थोपी जानी चाहिए और न ही किसी का कोई विरोध होना चाहिए। हिन्दी दिवस के अवसर पर मधुबन एजुकेशनल बुक्स द्वारा आयोजित समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों को अपनी भाषाई विविधता पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनका समृद्ध साहित्यिक इतिहास रहा है। ज्ञात हो कि आज ही के दिन 1949 में संविधान सभा ने हिन्दी को राजके रूप में स्वीकार किया था। 

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मूल्य आधारित शिक्षा पर दिया जोर, जानिए क्या कुछ कहा 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी हर वंदनीय है। कोई भी हमारे संस्कारों की तरह शुद्ध और हमारी आस्थाओं की तरह पवित्र होती है। न कोई थोपी जानी चाहिए न किसी का कोई विरोध होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि समावेशी और स्थायी विकास के लिए शिक्षा का माध्यम मातृहोनी ही चाहिए। नयी शिक्षा नीति 2020 में भारतीय भाषाओं और संस्कृति को महत्व दिए जाने के लिए प्रसन्नता जताते हुए नायडू ने किहा कि शिक्षा का माध्यम मातृहोने से बच्चों को स्वयं अभिव्यक्त करने में और विषय को समझने में आसानी होगी और पढ़ने में रुचि पैदा होगी। ‘‘हरिजन’’ में महात्मा गांधी गांधी के लेख को उद्धृत करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं की नींव पर ही राष्ट्रकी भव्य इमारत खड़ी होगी। राष्ट्रऔर क्षेत्रीय भाषाएं एक दूसरे की पूरक हैं, विरोधी नहीं। 

इसे भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर बोले नायडू, महामारी में भी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत शिक्षकों को दें धन्यवाद 

उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सुझाया मार्ग ही हमारी भाषाई एकता को सुदृढ़ कर सकता है। हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं को सीखना आसान होगा क्योंकि राष्ट्र के संस्कार, विचार तो समान ही हैं।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं का विकास साथ ही हो सकता है। ‘‘हम अन्य भारतीय भाषाओं के कुछ न कुछ मुहावरे, शब्द या गिनती जरूर सीखें।’’ उन्होंने सलाह दी कि हिन्दी में भी छात्रों को अन्य भारतीय भाषाओं के साहित्य और प्रख्यात साहित्यकारों से परिचित कराया जाए तथा हिंदी के साहित्यकारों, उनकी कृतियों से अन्य भाषाई क्षेत्रों को परिचित कराया जाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़