MP पंचायत चुनाव को लेकर जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

By सुयश भट्ट | Dec 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मामले से  अभी भी हलचल मची हुई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज यानी मंगलवार को जबलपुर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। जया ठाकुर और सैयद जाफर ने याचिका लगाई है। रोटेशन को लेकर याचिका लगी है।

इसे भी पढ़ें:भागवत-मुलायम की तस्वीर से सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल, निकाले जा रहे कई मायने 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म कर सीटों को जनरल करने का आदेश आने के बाद राजनीतिक बवाल मचा है। बीजेपी ने हमलावर होते हुए विवेक तन्खा पर सीधे ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगा दिया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आवास एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के साथ तन्खा पर व्यक्तिगत आरोप लगाए। वहीं आरोप पर तन्खा ने तीनों नेताओं को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज दिया है। अब इसी नोटिस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी

Pinarayi Vijayan पर ED कार्रवाई की मांग पर CPI नेता Binoy Viswam ने सीधी टिप्पणी से किया परहेज