सुप्रीम कोर्ट में कुछ देर में सुनवाई, LIVE देखेंगे बागी विधायक, दोनों गुटों ने उतारी वकीलों की फौज

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2022

महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर आ गई है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और एकनाथ शिंदे का बागी गुट अपने अपने दावे कर रहा है। वहीं  महाराष्ट्र की सड़कों पर भी एक दूसरे केखिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। शिवसेना की तरफ से जहां एकनाथ गुट के बागी विधायकों के खिलाफ शिवसैनिकों में रोष देखने को मिल रहा है। वहीं संजय राउत के पुतले भी ठाणे में जलाए गए हैं। इन सब के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई शुरू होगी। इस सुनवाई का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यवाही का लिंक शिंदे गुट को भेजा गया है। गुवाहाटी से शिंदे गुट कोर्ट की कार्यवाही को देखेगा। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच भाजपा ने शुरू किये सरकार बनाने के प्रयास

शिंदे और ठाकरे ने सुप्रीम अदालत में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए ऐसे वकीलों को चुना है, जिनकी दलीलों को काटना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने सदन में बहुमत खो दिया है क्योंकि शिवसेना विधायक दल के 38 सदस्यों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है और इस तरह सदन में बहुमत से नीचे आ गया है।


प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान