केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई अब 25 जनवरी को होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

सुलतानपुर (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सांसद-विधायक अदालत में चल रहे मुकदमे में अब 25 जनवरी को सुनवाई होगी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सांसद/विधायक अदालत में चल रहे मामले की सुनवाई शनिवार को अदालत में अवकाश होने की वजह से टल गई, अब सुनवाई 25 जनवरी को होगी।

इसे भी पढ़ें: टाटा मोटर्स ने उतारा Altroz का i-Turbo petrol एडिशन, यह है कार की खासियत

ग़ौरतलब है कि वर्तिका ने आरोप लगाया था कि मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्‍ता और रजनीश सिंह ने उनसे महिला आयोग का सदस्‍य बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की और बाद में इसे कम करते हुए 25 लाख रुपये मांगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री के सहयोगी ने उनसे (वर्तिका) अश्‍लील बातें की जिसका कथित साक्ष्‍य अदालत में उपलब्‍ध कराया गया है। वर्तिका का यह भी आरोप है कि जब उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार उजागर करने की धमकी दी तो उनके खिलाफ अमेठी के मुसा‍फ‍िरखाना थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

प्रमुख खबरें

US Senator Lindsey Graham का निधन, Donald Trump के थे करीबी

Protein Supplements से हो रही Gas-Bloating? एक्सपर्ट की इन 5 Smart Tips से पाएं तुरंत राहत

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन