अवैध रूप से जेल में रखने के आरोप वाली चौटाला की याचिका पर 16 अगस्त को सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की एक याचिका को 16 अगस्त को सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध किया, जिसमें उन्होंने आय से अधिक संपत्ति मामले में अवैध तरीके से जेल में रखने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी याचिका में जेल अधिकारियों से पूछा कि मामले में उनके पहले ही चार साल की कैद की सजा काटने के आधार पर रिहाई के उनके अभिवेदन पर कोई फैसला क्यों नहीं लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: नुपुर शर्मा मामला: SC की टिप्पणियों की आलोचना करने वाले पूर्व जजों पर अवमानना का केस चलाने की अनुमति देने से अटॉर्नी जनरल का इनकार

चौटाला (87) की ओर से वकील अमित साहनी ने कहा कि उन्होंने जेल अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनकी ‘‘वास्तविक शारीरिक हिरासत’’ का हिसाब लगाया जाए, लेकिन जेल में पांच साल बिताने के बाद भी उन्हें रिहा करने के बजाय उन्होंने इस विषय पर निचली अदालत को एक पत्र भेज दिया, जिसने इसका निस्तारण किया।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात