ज्ञानवापी केस: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष के वकील ने कहा- जवाब दाखिल करने के लिए मांगेंगे समय

By अंकित सिंह | May 19, 2022

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फिर एक बार सुनवाई करेगा। मंगलवार को कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी को ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर के अंदर उस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जहां सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात कही गई है। साथ ही, शीर्ष न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां नमाज अदा करने और धार्मिक रस्म निभाने की अनुमति दे दी थी। कोर्ट के आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नोटिस जारी किया था। वहीं आज ही वाराणसी कोर्ट-अनिवार्य समिति भी सिविल कोर्ट को अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपेगी।

इसे भी पढ़ें: चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस की चिंता और बढ़ने वाली है, 6 जुलाई बनेगा शर्मनाक दिन, 1935 के बाद ऐसा होगा पहली बार

विष्णु जैन ने आगे कहा कि जहां तक वजू खाने के नीचे की दीवार गिराने की अर्ज़ी का सवाल है, हमें कुछ समय लगेगा। मुझे लगता है कि मुस्लिम पक्ष भी हमारे आवेदन पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कुछ समय की मांग करेंगे। वहीं असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा है कि कोर्ट ने हमें ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कमीशन करने की जिम्मेदारी दी थी और हमने 14,15 और 16 मई को सर्वे कमीशन किया। हमने बहुत निष्ठा से सर्वे रिपोर्ट तैयार किया और रिपोर्ट को आज हम 12 से 2 बजे के बीच कोर्ट के समक्ष सौंप देंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा