हेयर स्टाइलिंग के बावजूद बालों को टूटने से बचाएं! एक्सपर्ट से जानें इन्हें सुरक्षित रखने के खास तरीके

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 17, 2025

आजकल लड़कियां फैशन के लिए नई-नई हेयर स्टाइल को जरुर ट्राई करती हैं। वैसे भी बालों के अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाना हम सभी को बेहद पसंद है। कई बार होता है कि हीट स्टाइलिंग टू्ल्स का प्रयोग करके, बालों में बाउंस या स्ट्रेट बना सकते हैं। अत्यधिक हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर होने लगते हैं। कई बार तो बालों के लिए अलग-अलग ट्रीटमेंट कराने पड़ते हैं, जिससे बालों में पोषण बना रहे। अगर आपको बालों को स्ट्रांग कराना है, तो इन टिप्स को फॉलों करें।

जब भी आप हीट स्टाइलिंग टूल्स का प्रयोग कर रही हैं, तो आप हीटिंग सेटिंग स्प्रे का यूज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके बालों में हीट कम लगती है। इसके साथ ही आपके बाल खराब नहीं होते हैं। हीटिंग स्प्रे आपको बाजार में मिल जाएंगे। इसे पहले बालों में लगाकर फिर हीटिंग टूल्स का प्रयोग करें। इसके प्रयोग से आपके बाल डैमेज नहीं होंगे।

बालों को पोषण जरुर दें

यदि आप बालों में ज्यादा हीटिंग टूल का प्रयोग करती है, तो इससे पहले अपने बालों को पोषण जरुर दें। इसके लिए आप घर में बनें हुए सीरम या हेयर मास्क का प्रयोग कर सकती हैं। इसके बाद ही हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका स्कैल्प कमजोर नहीं होगा और बाल भी मजबूत बनें रहेंगे। आपके हेयर्स की ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। बस आपको समय-समय पर अपनी चीजों का इस्तेमाल करना जरुरी है।

रात को करें ये हेयर रुटीन फॉलो

अगर आपके हेयर्स हीटिंग टूल्स के प्रयोग से ज्यादा ही खराब हो रहे है, तो आप रात के समय हेयर केयर रुटीन जरुर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको बालों के टूटने की समस्या कम हो जाती है। आप हफ्ते में कम से कम 2 बार गरम तेल से बालों की मालिश करें। इसके बाद हेयर वॉश करें। ऐसा करने से आपके बालों को नमी मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects