लू का कहर, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है दिल्ली में तापमान; गर्मी से राहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो मौसम के इस वक्त के लिए सामान्य है। मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र में लू चलेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: हर मजहब के लोग हुए आतंकवाद के शिकार! जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रिलीज की Untold Kashmir Files

मैदानी इलाकों के लिए ‘‘लू’’ की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। मौसम कार्यालय ने बताया कि शहर में अगले चार से पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 फीसदी दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में बनी हुई और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: बार-बार हार कर भी नहीं सुधरा Pakistan! India से अगली जंग के लिए तेजी से जुटा रहा लड़ाकू विमान और घातक मिसाइलें

Asian Champions Trophy: सविता पूनिया को आराम, भारतीय महिला हॉकी टीम में बंसरी सोलंकी शामिल

महिलाओं पर क्लिंटन की नजर, सरकोजी की अकड़ और राजकुमारी डायना की गर्मजोशी, सोनिया गांधी ने किताब में खोले कई राज

Punjab में पराली जलाने की घटनाएं 4657 पहुंचीं, तरनतारन और फिरोजपुर सबसे आगे