नहीं बुझ रही उत्तराखंड के जंगलों की आग, बारिश नहीं हुई तो स्थिति होगी खराब, वीडियो आया सामने

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में आग धधक रही है और अगर बारिश नहीं हुई तो स्थिति बिगड़ सकती है। इसी बीच खबर है कि उत्तराखंड के श्रीनगर के जंगल की आग वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान तक पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान के बॉयज हॉस्टल के पास जंगल की आग पहुंच गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: जंगल में आग नहीं फूल होने चाहिए,' पुष्पा शैली में वन अधिकारियों ने लोगों को चेताया

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी के मध्य से अप्रैल के मध्य तक प्रदेश के जंगलों में 501 आग की घटनाएं हुईं, जिसमें 663.94 हेक्टेयर हरित जमीन नष्ट हो गई। इसके अतिरिक्त आग की वजह से सरकार को 19.7 लाख रुपए का अनुमानित नुकसान भी हुआ है।

प्रमुख खबरें

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई

Sweet Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता Laung Lata, नोट करें स्टेप बाई स्टेप Recipe

Yes Milord: जज ही बदल दिया! ज्ञानेश कुमार की बेटी और नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट में किसने बचाया?

Chennai: 16 वर्षीय किशोरी के यौन उत्पीड़न मामले में 19 साल का युवक गिरफ्तार