धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, श्रीनगर में दमकलकर्मियों ने संभाला मोर्चा, आग पर काबू पाने की हो रही कोशिशें

कनखल पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरिओम चौहान ने बताया कि आग जंगल में एक जगह पर लगी, जहां पर लकड़ियों से संबंधित कुछ काम चल रहा था। दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में आग धधक रहे हैं। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है। इसी बीच खबर है कि उत्तराखंड के श्रीनगर की पहाड़ियों में भी भीषण आग लगी हुई है और दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
इसे भी पढ़ें: 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुएं को काबू में कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कनखल पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरिओम चौहान ने बताया कि आग जंगल में एक जगह पर लगी, जहां पर लकड़ियों से संबंधित कुछ काम चल रहा था। दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Uttarakhand | Forest fire breaks out in the hills of Srinagar
The fire broke out at a spot in the forest where some work related to wood was going on. A team from the fire department reached the spot and steps were taken to douse the fire: Hariom Chauhan, SHO, Srinagar pic.twitter.com/YxDd82n1uD— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 16, 2022
भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड के 45 स्थानों पर जंगलों में आग लगी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमाऊं में आग की 27 घटनाएं हुईं हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक आग की घटनाओं में प्रदेश ने लगभग 38 हेक्टेयर वन क्षेत्र खो दिया है। जबकि गढ़वाल क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के चलते जंगल के कुछ हिस्सों की आग भी बुझ गई है।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया में जंगल में लगी आग से 90 मकान खाक
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी के मध्य से प्रदेश में जंगल में 501 आग की घटनाएं हुईं, जिसमें 663.94 हेक्टेयर हरित जमीन नष्ट हो गई। इसके अतिरिक्त आग की वजह से सरकार को 19.7 लाख रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है।
अन्य न्यूज़














