Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी के मुख्य हवाई अड्डे और राष्ट्रपति निवास इलाके में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के चश्मदीद और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। चश्मदीद ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘एपी’ को बताया कि आधी रात के बाद डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में गोलीबारी शुरू हुई।

गृह सुरक्षा राष्ट्रीय परिषद (एनसीएसएच) नाम की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने कहा कि सेना को तैनात कर दिया गया है। परिषद ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे रक्षा और सुरक्षा बल देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। आइए हम एकजुट, सतर्क और सहयोगी बने रहें।’’ गोलीबारी और धमाकों की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हालांकि एक स्थानीय नेता ने इसे ‘‘कायरतापूर्ण हमला’’ बताया। नाइजर में मुश्किलों का सामना कर रही सैन्य सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। हाल के महीनों में जिहादियों ने हवाई अड्डे पर दो बार हमले की कोशिश की गई।

प्रमुख खबरें

यह सरकार बदलने की लड़ाई है, और हम इसे करके दिखाएंगे: Prashant Bhushan ने कर दिया बड़ा ऐलान

PM Modi ने लद्दाख को दी 3350 करोड़ की सौगात, नए टर्मिनल का उद्घाटन

Joint Pain Causes: मौसम बदलते ही घुटने-कंधे में होने लगता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण

Asian Champions Trophy की तैयारी में जुटे Abhishek Nain, LA Olympics 2028 पर टिकी नजरें