Jharkhand Heavy Rainfall | झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

By रेनू तिवारी | Jul 12, 2025

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी भागों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, साथ ही राज्य भर के विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। इसके बाद अब ताजा मौसम अपडेट देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने के पूर्वानुमान मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 13 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Bihar ने नवीकरणीय ऊर्जा नीति को दी मंजूरी, पांच साल में 24 गीगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘राज्य में 15 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।’’

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan Death Threat | बिहार चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

 

 झारखंड में 69 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज 

 अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में एक जून से 12 जुलाई के बीच सामान्य 296.4 मिमी के मुकाबले 499.6 मिमी बारिश हुई है, जो 69 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वाधिक 157 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई और इसके बाद रांची में 150 प्रतिशत तथा सरायकेला-खरसावां में 130 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। हालांकि, झारखंड के पांच जिलों देवघर, गढ़वा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में एक जून से 12 जुलाई के बीच बारिश में 21 से 29 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का गोवा में निधन, नितिन गडकरी और शरद पवार ने जताया दुख

Lord Shiva और मां पार्वती की कृपा के लिए Guru Pradosh Vrat पर करें विशेष मंत्र जाप

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत