राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बौछारें पड़ने के आसार, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी

By दिनेश शुक्ल | Jun 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। मई के महिने में बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अरब सागर से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इससे अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। जिसके चलते प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में ऑड ईवन फॉर्मूले का विरोध, सड़क पर उतरे व्यापारी

इधर इंदौर में मंगलवार दिनभर तेज गर्मी के बाद कई हिस्सों में बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज, तो कहीं धीमी गति से बारिश हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार शाम 6.35 से शाम सात बजे तक 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक शहर में ऐसी ही बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?