मराठवाड़ा के 51 प्रशासनिक क्षेत्रों में भारी बारिश, बिजली गिरने से दो की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

मराठावाड़ा के 51 प्रशासनिक क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है और पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर के चिट्टे पिंपलगांव क्षेत्र में छह जून को सबसे अधिक 150.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। छत्रपति संभाजीनगर में 37, जालना में आठ, बीड में आठ और परभणी एवं हिंगोली में एक-एक सहित कुल 51 सर्किलों में भारी बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में नांदेड़ और बीड में बिजली गिरने से एक व्यक्ति और 13 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एक जून से अब तक क्षेत्र में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

पांच प्रमुख जलाशयों में जल स्तर शून्य तक पहुंचने से छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, लातूर, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिले वाला मराठवाड़ा सूखे का सामना कर रहा था।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल