कोलकाता में भारी बारिश, अगले सप्ताह से बंगाल में शुष्क मौसम का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2025

कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे महानगर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में 60 मिमी और दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में 48 मिमी वर्षा दर्ज की गयी। दोनों बंगाल की खाड़ी के तटीय जिले हैं। आईएमडी ने अगले सप्ताह से पश्चिम बंगाल में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में एक या दो स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Updates: बाढ़ में अभी भी 320 भारतीय लापता,, 400 चीनी सीमा की तरफ सुरक्षित, बोले MEA प्रवक्ता

Sonia Gandhi की आत्मकथा पर विवाद: Congress ने Penguin India पर दबाव का आरोप लगाया

नेपाल में Barrier Lake टूटने से बढ़ा भारी खतरा, S Jaishankar ने Flood Relief कार्यों का लिया जायजा

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल