हैदराबाद के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, तमाम गाड़ियों सहित 2 लोग भी बहे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By रेनू तिवारी | Oct 09, 2021

तेलंगाना में शुक्रवार शाम से हैदराबाद और मेडचल-मलकजगिरी और रंगारेड्डी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और घरों और व्यवसायिक केंद्रों में पानी भर गया। एसीपी के पुरुषोत्तम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मूसलाधार बारिश के मद्देनजर नालों के ओवरफ्लो होने के बाद हैदराबाद में कम से कम दो लोग बह गए। उन्हें बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। 

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 200 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी दी 

शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है, जबकि पैदल चलने वालों के पास जलभराव वाली सड़कों से गुजरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जैसा कि वनस्थलीपुरम में देखा गया है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के प्रवर्तन, सतर्कता और आपदा (ईवीडीएम) विंग ने ट्विटर पर एक अलर्ट जारी किया, जिसमें लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया गया।

बेगमपेट, अमीरपेट, सोमाजीगुडा, बंजारा हिल और जुबली हिल्स, अंबरपेट, नामपल्ली, पुराना मलकपेट, याकूतपुरा, एलबी नगर और वनस्थलीपुरम सहित जीएचएमसी, रंगारेड्डी और मेडचल-मलकजगिरी जिलों के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। शनिवार को हैदराबाद में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, शहर के मेयर ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

जीएचएमसी मेयर विजयलक्ष्मी गडवाल ने एक ट्वीट में कहा- शहर में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। मॉनसून की इमरजेंसी टीमें मैदान पर हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जब तक आवश्यक न हो घर के अंदर ही रहें। किसी भी बारिश से संबंधित मुद्दों और सहायता के लिए @GHMCOnline नियंत्रण कक्ष 040-21111111, 040-29555500 पर डायल करें।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।