राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के प्रभाव को देखते हुए राजस्थान के कई इलाकों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से 14-15 जुलाई को राज्य के कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (205 मिलीमीटर से अधिक) होने की प्रबल संभावना है। इसके अनुसार आज यानी सोमवार को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटे की अवधि के दौरान राज्य के कई भागों में बारिश हुई और कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके अनुसार सर्वाधिक बारिश 198 मिलीमीटर खातोली (कोटा) में दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान