इंदौर में भारी बारिश ने तोड़ा 39 साल का रिकॉर्ड, कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने शनिवार को 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अमितेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 08:30 बजे से शनिवार सुबह 08:30 बजे के बीच शहर में 263.4 मिलीमीटर (10.37 इंच) बारिश दर्ज की गयी। उन्होंने बताया, शहर में इससे पहले 10 अगस्त 1981 को 24 घंटे के अंतराल में 212.6 मिलीमीटर (8.37 इंच) बारिश दर्ज की गयी थी। यह रिकॉर्ड अब ध्वस्त हो गया है। भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों ने शनिवार तड़के से मैदान संभाला और निचली बस्तियों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का सिलसिला शुरू किया गया। 

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता