मेरठ में लगातार हो भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित,बढ़ा सर्दी का ग्राफ,ठंड से कांपे लोग

By राजीव शर्मा | Jan 09, 2022

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 जनवरी से पुरे उत्तर भारत में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तभी से लगातार आसमान में बादल छाए हुए है। जिस, कारण मेरठ समेत वेस्ट यूपी में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक और शाम से पूरी रात जारी रही। झमाझम बारिश के साथ हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा। जिस, कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

हिमालय पर सक्रिय हुए प्रबल पश्चिम विक्षोभ के कारण एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में यह बारिश देखी जा रही है। कश्मीर घाटी की वादियां शनिवार को बर्फ से अटी रहीं। वहीं मैदानी भागों में जोरदार बारिश हुई। पहाड़ों पर लगातार बर्फ गिरने से वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से सर्दी बढ़ी है। पिछले दिनों बारिश से NCR का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्ट यूपी ही नहीं, बल्कि एक साथ कई राज्यों में बारिश से मौसम बदल गया है।। उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की अगले दो दिन तक संभावना है। मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम बदल दिया है।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन कीचड़ से क्या संविधान बदलना चाहती है BJP? Pawan Khera ने Modi सरकार को घेरा

Bihar में NEET Re-Test के दौरान मुन्नाभाई गैंग का भंडाफोड़, Medical Students समेत 24 अरेस्ट

बहन को Cab में अकेला छोड़ने से डर रहा था भाई, फिर Driver ने जो किया सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Womens T20 World Cup: Marizanne Kapp की तूफानी पारी ने फेरा पानी, South Africa ने Team India को 6 विकेट से हराया