Rajasthan Heavy Rain | राजस्थान में कई जगह भारी बारिश, बिजली गिरने से चार की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

जयपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के रविवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में प्रवेश के साथ उदयपुर, कोटा, बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में अब तक पाली, चित्तौड़गढ़ और बारां जिलों में चार लोगो की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें: Kerala में बोले जेपी नड्डा, PM Modi ने देश की राजनीतिक संस्कृति बदली, उनके पास विकास के लिए दृष्टिकोण

उसने बताया कि बारां के पटपडी में दो चचेरे भाइयों और चित्तौड़गढ़ में 10 साल की एक बच्ची की बिजली गिरने से मौत हो गई। निम्बाहेडा उपखंड के बडौली घाटा ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में पेड़ के नीचे बैठे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि रविवार को बडौली घाटा निवासी तीनों भाई- सुरेश, पृथ्वीराज और चतुर्भुज तथा उनका भतीजा महेश बारिश में एक पेड़ के नीचे बैठे थे। उसने कहा कि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चारों घायल हो गये। चारों को निम्बाहेडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने अजमेर, भीलवाडा, टोंक सहित कुछ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Hiroshima Day 2026: क्यों मनाया जाता है हिरोशिमा डे? जानिए परमाणु हमले की पूरी कहानी

Nitin Gadkari on E20 Petrol: पुरानी गाड़ियों के लिए भी सुरक्षित है इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल, घबराने की जरूरत नहीं

Sheikh Hasina Speech | देश से दूर, लेकिन अपने लोगों से कभी अलग नहीं हुई हूं...फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

Dubai के Jebel Ali Industrial Zone में 7 भीषण धमाके, धुएं के गुबार से सहमा UAE का ट्रेड हब