मुंबई में भारी बारिश जारी, हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2017

मुंबई। मुंबई और उसके उपनगरों में आज लगातार चौथे दिन बारिश हो रही है जिससे सुबह कुछ देर के लिए मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर स्थानीय रेल सेवाएं बाधित रहीं। पुलिस ने बताया कि शहर में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण एक कार पर पेड़ गिर गया जिससे एक दंपति उसमें फंस गया जबकि आज तड़के कोलाबा में समुद्र से एक व्यक्ति को बचाया गया। मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एके जैन ने कहा कि लगातार बारिश के कारण मानखुर्द और गोवंडी उपनगर स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी धंस गई जिससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और रायगड़ जिले के पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर करीब आधा घंटा तक रेल सेवाएं बाधित रहीं।

जैन ने कहा, 'हमारी टीम तुरंत हरकत में आई और सुबह कीरब 8:54 तक मार्ग पर से अवरूद्ध हटा दिया गया।' उन्होंने कहा कि बाद में रेल सेवाएं बहाल कर दी गईं। हालांकि ट्रेन की गति कम रखने के कारण कई ट्रेन निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य लाइन पर किसी भी उपनगर स्टेशन पर जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है। मुंबई के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने 63 मिलीमीटर और सांताक्रूज ने 51.1 एमएम बारिश दर्ज की है। उन्होंने कहा, 'शहर में सड़क यातायात और पश्चिम रेलवे सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।' अधिकारी ने कहा कि आज दोपहर 3:23 पर 4.6 मीटर ऊंची लहर उठने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि मुंबई समेत पूरे उत्तरी कोंकण क्षेत्र में शुक्रवार तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मी करांदिकर ने कहा, 'मंगलवार रात करीब 8:05 बजे एनएम जोशी मार्ग पर तीन कारों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इनमें से एक कार में एक दंपति फंस गया। दमकलकर्मी ने सड़क पर से पेड़ को हटा दिया और यातायात बहाल कर दिया गया।'

 

प्रमुख खबरें

अखिलेश-डिंपल की बेटी में लोगों को दिखी नेताजी की छवि, मैनपुरी में मां के लिए अदिति ने किया खूब प्रचार

US के होटल में मीटिंग, आतंकी भुल्लर की रिहाई का वादा, 134 करोड़ की खालिस्तानी फंडिंग, अब कौन सी बड़ी मुसीबत में फंसे केजरीवाल?

गाजा विरोध प्रदर्शन के कारण ग्रेजुएशन सेरेमनी किया रद्द, कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला

MI vs SRH IPL 2024: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन