भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, अब तक तीन की मौत, पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

मुंबई। कई दिनों की देरी के बाद मानसून के पहुंचने पर मुम्बई में शुक्रवार को पहली भारी मानसूनी बारिश हुई लेकिन वर्षाजनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। शहर में पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक देरी से इस बार मानसून पहुंचा है। मुंबईवासी जब सुबह जगे तब भारी बारिश उन्हें नजर आयी। लेकिन कुछ घंटों की बारिश से उन्हें जलभराव, ट्रेनों की देरी, यातायात जाम जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी उपनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। निगम अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अंधेरी (पूर्व) के निवासी काशिमा युदियार (60), गोरेगांव (पूर्व) से राजेंद्र यादव (60) और संजय यादव (24) के रूप में की गई।

 

इसे भी पढ़ें: चमकी बुखार के कहर के बाद अब बिहार में लू लगने से 61 की मौत

गोरेगांव से भी दो अन्य के वर्षाजनित घटनाओं में घायल होने की खबर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादर, वडाला, वर्ली, कुर्ला, चेंबूर, बांद्रा, अंधेरी, कांदिवली, विक्रोली, कंजुरमार्ग और भांडुप जैसे इलाकों से जलभराव की सूचना मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वित्तीय राजधानी में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

 

प्रमुख खबरें

अमेरिका में स्कूल के पास हथियारबंद व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस ने छात्र को गोली मारी

क्रिकेट में तूफान मचाने के बाद अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगे आंद्रे रसेल, अविका गोर के साथ लगाएं ठुमके

2024 का चुनाव एंबिशन के लिए नहीं, मोदी के लिए मिशन है, प्रधानमंत्री बोले- वो कहते हैं खत्म किया आर्टिकल 370 फिर से लागू करेंगे

Mamata Banerjee को पहले से ही थी शिक्षक भर्ती घोटाले की जानकारी, TMC के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने किया बड़ा दावा