कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन से महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के तटीय जिले में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही, जिससे वहां के अलग-अलग हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही, जबकि भूस्खलन की वजह से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक स्थित सजिपमुन्नूर गांव के नंदवारा में भारी बारिश के कारण एक पहाड़ी का एक हिस्सा एक घर पर गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। उसने बताया कि महिला की पहचान मोहम्मद नामक व्यक्ति की पत्नी जरीना (47) के रूप में हुई। इससे पहले उनकी बेटी सफा (20) को अग्निशमन एवं बचाव विभाग के कर्मियों और पुलिस ने मलबे से निकाल लिया था।

सूत्रों ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को चेल्याडका में एक पुल के पूरी तरह से पानी में डूब जाने के बाद जिले में पुत्तूर-पनाजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। सूत्रों के मुताबिक, कुक्के सुब्रमण्यम में कुमारधारा नदी लगभग उफान पर है और मंदिर के पास स्थित स्नान घाट लगभग जलमग्न हो गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त खबरों में कहा गया है कि पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश से 29 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइन भी नष्ट हो गई हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ के तटीय क्षेत्रों के वास्ते शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

US Deportation: अफगान नागरिक को अमेरिका ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य निर्वासित किया

Donald Trump के आदेश के खिलाफ ओंटारियो के प्रमुख Doug Ford ने झील किनारे लगाया नया बोर्ड

TMC MP Abhishek Banerjee को Kolkata Police ने भेजा नोटिस, होर्डिंग विवाद में पेशी का आदेश

Khelo India 2.0 से खिलाड़ियों का होगा समग्र विकास, हमीरपुर में बोले Anurag Thakur