हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2018

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई। प्रदेश में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे से राज्य में मानसून बहुत सक्रिय है। यहां मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि सोलन, बिलासपुर और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मंडी जिले के गोहर में मूसलाधार बारिश हुई। वहां 207 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। निदेशक ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, सोलन में 100.4 मिमी बारिश हुई जबकि सुरेंद्रनगर में 64.7 मिमी, मंडी में 56.5 मिमी, कुफरी में 52 मिमी और शिमला में 47.7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

राज्य में लाहौल एवं स्पीति जिले में केलोंग सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री से कुफरी में 13.2, कल्पा में 13.6, डलहौजी में 15 और शिमला में 17 डिग्री से तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चंबा और हमीरपुर में सबसे अधिक क्रमश: 30.2 और 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana