Bhaderwah Security Tightened | भदेरवाह में बर्फबारी के बाद उमड़ा सैलानियों का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

By रेनू तिवारी | Jan 10, 2026

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भदेरवाह में साल की पहली बड़ी बर्फबारी ने पूरी घाटी को चांदी जैसी सफेद चादर से ढक दिया है। पहाड़ों की चोटियों से लेकर रिहायशी इलाकों तक, हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। ताज़ा बर्फबारी के बाद जाई घाटी (Jai Valley), पादरी पास (Padri Pass), और गुल्डांडा जैसे इलाकों में करीब 1 से 2 फीट तक बर्फ जमा हो गई है। भदेरवाह शहर में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे पूरा नज़ारा किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत को वो असली धुरंधर, जिसने हिज्बुल मुजाहिदीन की जड़ें हिला दीं | Matrubhoomi

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के बावजूद, जम्मू और कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और अर्धसैनिक बलों की मजबूत उपस्थिति के साथ ही स्थानीय आतिथ्य सत्कार ने प्रारंभिक आशंकाओं को दूर करने में मदद की है। इससे पर्यटक प्राकृतिक दृश्यों और बर्फ के साथ खेलने जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया, ‘‘भद्रवाह सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

हालांकि, घाटी के आसपास के ऊंचे पहाड़ों में भारी बर्फबारी से सुरक्षा संबंधी गंभीर चुनौतियां पैदा होती हैं, क्योंकि पर्यटक बर्फ से ढके घास के मैदानों और दर्रों में जाने का जोखिम उठाते हैं, खासकर भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग और भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क के किनारे।’’

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti पर सूर्य का गोचर, इन 5 Zodiac Signs को मिलेगी Good News, पैसों की होगी बारिश

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बर्फबारी और बेहद खराब मौसम की स्थिति के बावजूद सुरक्षा बल पर्यटकों के लिए उच्च ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में सुरक्षा कवच प्रदान कर रहे हैं ताकि वे पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकें। शर्मा ने बताया कि पर्यटक चौबीसों घंटे की सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय विक्रेताओं द्वारा प्रदान किए गए आतिथ्य सत्कार की भी सराहना कर रहे हैं। महाराष्ट्र से आए पर्यटक विशाल शर्मा ने कहा, ‘‘यहां आने से पहले हमें सुरक्षा को लेकर थोड़ी आशंका थी, लेकिन गुलदांडा पहुंचने और चत्तरगल्ला दर्रे का भ्रमण करने के बाद हमारी सारी चिंताएं दूर हो गईं।

बर्फ से ढके इन दर्रों पर पुलिस की मौजूदगी शानदार है, जिससे हमें भरपूर आनंद लेने का मौका मिला। स्थानीय लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य सत्कार ने हमारी यात्रा को वास्तव में यादगार बना दिया है, और हम निश्चित रूप से भद्रवाह दोबारा आना चाहेंगे।’’ गुलदांडा के विक्रेता संघ के अध्यक्ष यासिर वानी के अनुसार, पहली बर्फबारी के बाद पिछले 15 दिनों में 19000 से अधिक पर्यटक इस स्थान पर आ चुके हैं। इस बीच, भाद्रवाह के निवासियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने केंद्र सरकार द्वारा मथोला गांव से विशाल कैलाश कुंड ग्लेशियर की तलहटी में स्थित 12,500 फीट ऊंचे सियोज धार तक रोप वे बनाने की घोषित योजना का स्वागत किया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मथोला से सियोज धार तक रोपवे पर अद्यतन जसनकारी। संबंधित अधिकारियों के साथ दिन-प्रतिदिन के जानकारी के बाद, राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने डीपीआर के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं और जनवरी के अंत तक निविदा जारी किए जाने की संभावना है, ताकि अगले चार महीनों में अध्ययन पूरा हो सके और उसके बाद काम का क्रियान्वयन शुरू किया जा सके।’’

भद्रवाह में 17 और 19 जनवरी को गुलदांडा और न्यू बस स्टैंड भद्रवाह में दो दिवसीय शीतकालीन उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi का शानदार Comeback, Penalty पर दागा गोल और बनाया Argentina का ऐतिहासिक Record

चीन के सामने ताइवान ने पहली बार दागे दनादन रॉकेट, चौंक गई दुनिया

PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचत आह्वान पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिया ईंधन संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश