Dharmendra Birthday: हिंदी सिनेमा में शानदार पारी खेल चुके हैं 'हीमैन', पहली फिल्म के लिए धर्मेंद्र को मिले थे सिर्फ इतने रुपए

By अनन्या मिश्रा | Dec 08, 2023

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र आज यानी 8 दिसंबर 2023 को अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र इंडस्ट्री का वह सितारा हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को बेहद अलग अलग जॉनर की फिल्में दी हैं। 80 के दौर में धर्मेंद्र का एक अगल जलवा होता था। वह हर किरदार में खुद को इस तरह से ढालते हैं कि दर्शक उन पर अपना दिल हार बैठते हैं। धर्मेंद्र ने बिना किसी जान-पहचान और गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम बनाया। जो हर उस शख्स के लिए प्रेरणा है, जो इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाना चाहते हैं।


बता दें कि करीब 6 दशकों से अभिनेता इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने फिल्म रॉकी और रानी में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। आज भी वह इंडस्ट्री में रोमांस के बादशाह कहे जाते हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी रोचक बातों के बारे में...


बचपन से पाल रखा था हीरो बनने का सपना

पंजाब के कपूरथला में 8 दिसंबर 1935 में धर्मेंद्र का जन्म हुआ था। वह अन्य बच्चों की तरह बचपन में काफी ज्यादा शरारती थे। वहीं उनका असली नाम धरम सिंह देओल है। वह बचपन में अपने पिता से छिपकर फिल्में देखा करते थे। बचपन से ही धर्मेंद्र का मन पढ़ाई में कम और हिंदी सिनेमा में ज्यादा लगता था। साल 1949 में आई फिल्म दिल्लगी को धर्मेंद्र ने 40 बार से ज्यादा देखा था। वह दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन थे। वह खुद को भी एक हीरो के तौर पर बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने पंजाब से मुंबई का रुख किया। 


शादी

महज 19 साल की उम्र में धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हो गई थी। लेकिन इंडस्ट्री में खुद को अभिनेता के तौर पर स्थापित करने के बाद उन्होंने ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी से शादी की। जहां पहली पत्नी से धर्मेंद्र के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। तो वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।


इतने रुपए थी पहली कमाई

साल 1960 में धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। जिसके बाद एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वहीं फिल्म 'फूल और पत्थर' से धर्मेंद्र को पहचान मिली। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने बताया था कि पहली फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपए मिले थे। 


जब साल 1955-56 में धमेंद्र पंजाब से मुंबई हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने पहुंचे, तो वह फिल्मों के लिए टैलेंट हट के जरिए चुने गए थे। लेकिन हंट जीतने के बाद भी धर्मेंद्र को फिल्म नहीं मिली। तो धर्मेंद्र को फिल्में पाने के लिए प्रोड्यूसर्स के ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन फिल्म दिल भी तेरा मैं भी तेरा से इंडस्ट्री में शुरूआत करने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। 70 के दशक में जहां शशि कपूर, राजेश खन्ना, संजीव कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के सामने भी ध्रमेंद्र ने अपनी चमक कम नहीं होने दी।


करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक

अभिनेता ने अपने करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया है। जिनमें से उन्होंने अधिकतर सुपरहिट फिल्में दी हैं। वर्तमान समय में धर्मेंद्र के पास 450 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। धर्मेंद्र के पास महाराष्ट्र में 17 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games 2030: हुड्डा की हुंकार, हरियाणा को मिले मेज़बानी का हक़, पदक प्रतिशत का दिया हवाला

Health Tips: मेडिकल अबॉर्शन के बाद इन लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़, स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है सतर्कता

वोट चोरी पर कांग्रेस के आरोपों से उमर अब्दुल्ला ने खुद को किया अलग, कहा - हमारा कोई लेना-देना नहीं

Ek Deewane Ki Deewaniyat on OTT | सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर छाया एक दीवाने की दीवानगी का खुमार, हर्षवर्धन-सोनम की जोड़ी का जलवा