यूक्रेन से लौटे छात्रों को पढ़ाई पूरी करने में मदद करें : पटनायक का प्रधानमंत्री से अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

भुवनेश्वर| युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश लौटे मेडिकल छात्रों के भविष्य को लेकर भारी अनिश्चितता के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में उनकी शिक्षा को जारी रखने में मदद करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अभूतपूर्व संकट है जो हजारों युवा पुरुषों और महिलाओं के करियर को बाधित कर सकता है जो पहले से ही युद्ध क्षेत्र में होने की पीड़ा से गुजर चुके हैं।

इसलिए, मैं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और संबंधित मंत्रालयों के साथ आपसे तत्काल हस्तक्षेप के लिए अनुरोध करता हूं, ताकि यूक्रेन में उनकी पढ़ाई बाधित हुई है, भारत में मेडिकल कॉलेजों में उनकी पढ़ाई को उस स्तर से जारी रखना सुनिश्चित किया जा सके और सुविधाजनक बनाया जा सके।’’

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपनी सरकार के पूर्ण समर्थन का भी आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी