Recycle Old Bangles: बेकार चूड़ियों की मदद से घर को दे सकती हैं नया लुक, आसानी से बना सकती हैं कई शानदार चीजें

By अनन्या मिश्रा | Dec 02, 2023

भारतीय महिलाओं के सोलह श्रृंगार में चूड़ियों का अपना खास महत्व होता है। महिलाएं अक्सर अपने कपड़ों से मैच कर चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। देखा जाए तो महिलाओं के पास चूड़ियों का भंडार होता है। वहीं लड़कियां भी चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। कई बार इनकी संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि इनको रखने के लिए जगह नहीं मिलती है। वहीं कई बार चूड़ियां खराब हो जाती हैं, जिसके कारण हम उन्हें दोबारा इस्तेमाल में नहीं लाते हैं। 

विंड चाइम्स

बाहर से महंगे विंड चाइम्स देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। हांलाकि यह काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। तो वहीं कुछ विंड चाइम्स की आवाज इतनी तेज होती है कि उनके बचने से शौर होने लगता है। ऐसे में अगर आप भी विंड चाइम्स पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं, तो आप बेकार पड़ी चूड़ियों से विंड चाइम्स बना सकती हैं। इनको बनाने के लिए सबसे पहले 3 चूड़ियों को लेकर उनमें पतली वाली गोटा पट्टी को बांध लें। आप चाहें तो इनको अलग-अलग रिबन से भी सजा सकते हैं। 

अब चूड़ी के दोनों तरफ एक-एक चूड़ी ग्लू से पेस्ट करती जाएं। वहीं मार्केट में मिलने वाली छोटी बेल्स को एंब्रॉयडरी थ्रेड से भी सजा सकती हैं। फिर तीनों चूड़ियों को अटैच कर लें और सिंगल वाली चूड़ी के ऊपर सुंदर गोटा पट्टी बांध दें। इस आसान तरीके से विंड चाइम्स बनकर तैयार हो जाएंगी। इन्हें आप खिड़की या फिर मेन गेट पर लगा सकते हैं।

पर्दों के लिए टाई बैक्स

लिविंग एरिया में पर्दों को हमें टाई बैक्स या पुलबैक्स से बांधना पड़ता है। लेकिन मौके पर कई हमारे पास टाई बैक्स नहीं होते हैं। इस कारण हम उनमें गांठ लगा देते हैं। या फिर उनको एकत्र कर एक किनारे कर देंगे। जिसकी वजह से लिविंग एरिया की पूरी शो खराब लगने लगती है। ऐसे में आप चूड़ियों से पुलबैक बना सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले 2-2 चूड़ियों को रिबन से बांध लें। इसके बाद उसको दूसरी चूड़ी से बांध लें। अब उन चूड़ियों को पर्दों पर लगाएं और दूसरी चूड़ी को क्रॉस कर बाहर निकालें। इस  आसान तरीके से सुंदर सा टाइबैक बनकर तैयार हो जाएगा।

ऐसे पहनें पुरानी चूड़ियां

वैसे तो आप अपनी साड़ियों के साथ मैचिंग की चूड़ियां पहनती होंगी। लेकिन अगर आप पुरानी चूड़ियों को फिर से नए अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो हम आपको एक आसान ट्रिक बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप न सिर्फ एथनिक बल्कि मॉर्डन कपड़ों के साथ भी पहन सकती हैं। पुरानी चूड़ियों को अलग-अलग रंग के सिल्क एंब्रॉयडरी थ्रेड्स भी रख लें। इसके बाद अलग-अलग रंग से या एक ही रंग के थ्रेड से इनको रैप कर लें। 

बता दें कि गुंथे हुए स्टाइल में थ्रेड्स को चूड़ियों पर रैप करें और आखिर में गोंद की मदद से चिपका लें। फिर 4-5 अलग-अलग रंग के थ्रेड्स लें और चूड़ियों के बीच बांध लें। इनमें थ्रेड 8 के आकार में बंधे होने चाहिए। इन 8 के आकार को आपको इस तरह से काटना है कि यह फूल ब्रेश की तरह लगें। फिर इसके एंड को छोटे से धागे से बांध दें। इसके बाद उन्हें चूड़ियों से अटैच कर दें। 

चूड़ियों से सजाएं प्लेन दुपट्टा

अगर आप अपने प्लेन दुपट्टे पर कुछ क्रिएटिविटी दिखाना चाहती हैं, तो आप चूड़ियों के इस्तेमाल से उसे सजा सकती हैं। इससे आपका सिंपल सा दुपट्टा हैवी और खूबसूरत दिखेगा। आप दुपट्टे को सजाने के लिए मैचिंग या फिर कॉन्ट्रास्टिंग चूड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसिक चूड़ियों को सिल्क के धागे से रैप कर लें। फिर उसके ऊपर गोंद से सितारे चिपका दें। वहीं दुपट्टे के किनारे को 4-4 चूड़ियों की सिलें। आप चाहें तो किनारे पर सजाने वाली चूड़ियों का साइज अलग-अलग भी ले सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Myanmar training camp case: भारत आया मैथ्यू वैनडाइक फिर जाएगा अमेरिका, कोर्ट ने 24 फरवरी तक दी राहत

Gurmeet Choudhary ने बिहार से मांगा फिल्म Tum Mere Ho के लिए सपोर्ट, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Sharad Purnima पर लड्डू गोपाल का करें श्वेत श्रृंगार, मुकुट में चंद्रिका लगाना न भूलें

फिल्मकार Madhur Bhandarkar बनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म