IPL प्रदर्शन से विश्व कप टीम में जगह बनाने में मिलेगी मदद: बेहरनडोर्फ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

मुंबई।मुंबई इंडियन्स के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ को लगता है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में जगह सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।न्यू साउथ वेल्स के 28 वर्षीय गेंदबाज ने बुधवार को आईपीएल में प्रभावशाली शुरुआत की तथा चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज अंबाती रायुडु और वनडाउन सुरेश रैना को आउट किया। उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट लिये। 

बेहरनडोर्फ ने कहा, ‘यहां अच्छे प्रदर्शन से वास्तव में मुझे मदद मिल सकती है। मेरा सबसे मजबूत पक्ष नयी गेंद को स्विंग कराना और कुछ विकेट लेना है, इसलिए ऐसा करने में सक्षम होना और चयनकर्ताओं के दिमाग में यह बात रखना कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, मेरे लिये अच्छा है। उम्मीद है कि इससे मैं दावेदार बना रहूंगा।उन्हें उम्मीद है कि बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के साथ उन्हें भी आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में जगह मिलने में दिक्कत नहीं होगी। चयनसमिति दो सप्ताह में टीम का चयन कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई ने बड़ी जीत से रोका चेन्नई का विजय रथ, हार्दिक पंड्या चमके

बेहरनडोर्फ ने कहा, ऐसा हो सकता है। टीम में बायें हाथ के दो तेज गेंदबाजों को रखने में कुछ भी गलत नहीं है। आस्ट्रेलिया ने पूर्व में ऐसा बहुत अधिक बार नहीं किया लेकिन मुझे इसका कोई कारण नजर नहीं आता जिससे हम ऐसा नहीं कर सकते। मिशेल डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करता है। वह बीच के ओवरों और शुरू में भी गेंदबाजी कर सकता है। अगर हम दोनों एक साथ टीम में चुने जाते हैं तो हम अलग अलग भूमिकाएं निभा सकते हैं।उन्होंने कहा, मैं शुरू में गेंदबाजी कर सकता हूं और मिशेल बीच के ओवरों और डेथ ओवरों में जिम्मेदारी संभाल सकता है। यह काफी रोमांचक होगा।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह