यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे काम करेगा हेल्प डेस्क

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2022

यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह से ही अलग-अलग हिस्सों में बम धमाके की आवाज भी सुनाई दी है। यूक्रेन की सरकार की तरफ से वहां मॉर्शल लॉ लागू कर दिया गया है। यूक्रेन में जारी ताजा हालात के बाद भारतीय दूतावास ने कीव की यात्रा करने वालों को अस्थायी तौर पर अपने शहरों को लौटने की सलाह दी  है। वर्तमान हालात बेहद अनिश्चित,कृप्या व्याकुल नहीं हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें। इसके साथ ही भारत सरकार की तरफ से वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। ताजा हालात की वजह से भारतीयों को स्वदेश लाने यूक्रेन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट भी दिल्ली लौट रही है।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन हमलों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ेगा असर

विदेश मंत्रालय द्वारा नियंत्रण कक्ष का विवरण नीचे दिया गया है:- 

800118797 (टोल फ्री)

फ़ोन: +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905

फैक्स: +91 11 23088124

ईमेल: situationroom@mea.gov.in

द्वारा विज्ञापन

यूक्रेन में 24x7 आपातकालीन हेल्पलाइन: +380 9997300428, +380 997300483

Website: eoiukraine.gov.in

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने आज सुबह छात्रों और देश में रहने वाले अन्य लोगों के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया।  भारतीय दूतावास ने चेतावनी दी कि "कीव की यात्रा करने वाले नागरिकों, जिनमें कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वाले लोग भी शामिल हैं, को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है।

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis का असर! LPG सप्लाई पर सरकार का आश्वासन, जमाखोरों पर होगी सख़्त कार्रवाई

IPL 2026 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में ये दो टीमें टकराएंगी, देखें पूरी डिटेल

West Asia संकट में 2 भारतीयों की मौत, MEA बोला- प्रवासियों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता

IPL 2026 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK CEO ने कर दिया कन्फर्म