65 वर्ष से अधिक उम्र के कलाकारों को शूटिंग की इजाजत नहीं! इस बात पर भड़कीं हेमा मालिनी

By निधि अविनाश | Jul 15, 2020

कोरोना महामारी के बीच टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को शूटिंग की इजाजत मिल गई है और कई फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू भी की जा चुकी हैं लेकिन महामारी से अभिनेता और अभिनेत्रियों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने कई नियम भी तय किए है जिसके मुताबिक सरकार ने 65 से अधिक उम्र के अभिनेता और अभिनेत्रियों को शूट करने की इजाजत नहीं दी है और न ही वह शूट कर पाएंगे। इसी को देखते हुए अब बॉविलुड के तमाम ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो सरकार के इस नियम से काफी निराश है। इसी बीच संसद की मेंबर और अभिनेत्री-नृत्यांगना हेमा मालिनी 65 वर्ष से अधिक उम्र के अभिनेताओं के बारे में मजबूत महसूस करती हैं, जिन्हें COVID-19 महामारी के मद्देनजर सेट में एंट्री करने की अनुमति नहीं है। पिछले हफ्ते, उन्होंने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक पत्र लिखा, जिसमें सरकारी संकल्प (जीआर) Government Resolution में संशोधन का अनुरोध किया है। इसमें उल्लेख किया गया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी कलाकार या क्रू मेंबर को उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेट पर अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कीचड़ में सने बैठे सलमान खान की तस्वीर वायरल, आखिर क्या है फोटो के पीछे की सच्चाई

कोरोना वायरस संकट से प्रभावित होने वाले उद्योग के सदस्यों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए हेमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, “मैंने वित्त मंत्री को लिखा है कि महामारी के कारण संसद के सदस्य कैसे पीड़ित हैं। हेमा ने कहा, 'हमारे जो कलकार है - संगीतकार, गायक, नर्तक, मूल रूप से सभी जो प्रदर्शन करते हैं और दिन-प्रतिदिन के आधार पर कमाते हैं - उन्हें बहुत नुकसान हुआ है, क्योंकि कई लाइव शो को कोरोना महामाकी के कारण बंद कर दिया गया है। ”

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार