सोनिया गांधी से मिले हेमंत सोरेन, राज्यसभा चुनाव को लेकर बनी बात

By अंकित सिंह | May 29, 2022

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार बैठक कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो पाई है। लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि फिलहाल हेमंत सोरेन ने झारखंड से कांग्रेस के के के राज्यसभा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है। आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना उम्मीदवार भेजने पर अड़ी थी। लेकिन सोनिया गांधी और हेमंत सोरेन के बीच से बातचीत के बाद रास्ता निकल गया है। 

इसे भी पढ़ें: आरपीएन सिंह को इनाम देने की तैयारी में भाजपा, उत्तर प्रदेश से इन नेताओं को भेज सकती है राज्यसभा

झारखंड में दस जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है। वर्तमान विधानसभा में जहां सत्ताधारी झामुमो के तीस विधायक हैं वहीं उसकी समर्थक कांग्रेस के कुल 17 विधायक हैं और दूसरी समर्थक पार्टी राजद का एक विधायक है। विपक्षी भाजपा के कुल 26 विधायक हैं और उसे कम से कम दो अन्य विधायकों के समर्थन का विश्वास है। ऐसे में राज्यसभा में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष दोनों के एक-एक सदस्यों के चुने जाने की संभावना है। इस गणित के बीच, झामुमो ने घोषणा की थी कि राज्यसभा चुनाव में वह अपना उम्मीदवार जरूर उतारेगा।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का