दिल्ली में राहुल-खड़गे से मिले हेमंत सोरेन, चुनाव से पहले झारखंड में सबकुछ ठीकठाक है?

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं। आज उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं काफी समय से उनसे मिलने की योजना बना रहा था। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने आगे कहा कि अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। बाकी सब ठीक है। हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और आगे भी चुनाव जीतेंगे।'

इसे भी पढ़ें: झारखंड : आबकारी कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत

उन्होंने कहा कि समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों की मौत को दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि पिछली सरकार द्वारा बनाये गये नियमों की तत्काल समीक्षा के निर्देश दिये गये हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि अब तक 15 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है, जबकि झारखंड पुलिस के मुताबिक अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत की सूचना है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह आंकड़ा चार बताया है। झारखंड आबकारी सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को छह जिलों के सात केंद्रों पर शुरू हुई थी जिसे नौ सितंबर तक चलना था।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर