गोलीबारी की घटना के बाद सोरेन ने पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर शुक्रवार को चिंता जतायी और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए।

उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस पेशेवर अपराधियों को चिह्नित करके उनसे सख्ती से निपटे तथा राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस संवेदनशील और तत्पर रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा।

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को झारखंड की राजधानी रांची में राजभवन तथा मुख्यमंत्री आवास से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर अति सुरक्षा वाले शिबू सोरेन के आवास के सामने दिन दहाड़े हुए गैंगवार में एक कुख्यात अपराधीकालू लामा मारा गया था जबकि उसके भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कल दोपहर यहां मोरहाबादी इलाके में गैंगवार में लालपुर थानान्तर्गत शिबू सोरेन के आवास के सामने ताबड़तोड़ गोलीबारी करके दो स्कूटी पर सवार बदमाशों ने हाल ही में जेल से रिहा कुख्यात अपराधी कालू लामा, उसके भाई और एक अन्य सहयोगी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिससे बाद में अस्पताल में कालू की मौत हो गयी थी। इस दौरान इस वीआईपी क्षेत्र में दिनदहाड़े कम से कम छह गोलियां चलायी गयीं।

प्रमुख खबरें

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde