By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे इस साल भी अपने-अपने घरों में रहते हुए ही भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करें क्योंकि कोविड-19 जनित परिस्थितियों के कारण इस साल भी रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज रात एक बयान में कहा कि महामारी के कारण समय-समय पर सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े हैं।